Arjun Kapoor: ‘ये लड़का कभी शेप में नहीं आ सकता’, बॉडी शेमिंग करने वाले को अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब - Info Gujrat
Arjun Kapoor: ‘ये लड़का कभी शेप में नहीं आ सकता’, बॉडी शेमिंग करने वाले को अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं, पिछले महीने अभिनेता अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में आ गए थे।
वह दो साल से खुद की फिटनेस पर मेहनत कर रहे थे। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मोमोज खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अपनी इस फोटो के लिए उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। अभिनेता के सपोर्ट में मलाइका अरोड़ा और अनुष्का शर्मा ने भी पोस्ट शेयर किया है।